देवघर संताल एक्सप्रेस:- मोहनपुर प्रखंड के पंचरुखी, बलजोरा गांव सहित ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धालु मां दुर्गा के पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। वहीं पूजा समिति द्वारा सरकार द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार का पालन करते हुए पूजा अर्चना की गई। पिछले 10 दिनों तक चली आ रही धार्मिक अनुष्ठान आज समापन हो जाएगा । उधर दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं ने अष्टमी ,नवमी, दशमी के दिन लोगों ने भगवती मां को पूजा अर्चना कर मन्नत की कामना की। बताते चलें कि आज संध्या 9 बजे जयकारे के साथ तालाब में मां दुर्गा का प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। बहराल पूजा समिति की निगरानी में की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


