हनवारा संवाददाता : गोड्डा / जिले के महागामा ऊर्जानगर राजेन्द्र स्टेडियम में शनिवार को रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन कृषि मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने रॉकेट जलाकर किया। रावण दहन कार्यक्रम को देखने करीब 50 हजार लोगों की भीड़ स्टेडियम में जमा हो गई थी। भीड़ इतनी थी कि पैर रखने तक का जगह नहीं था। उद्घाटन के साथ ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। इसके बाद एक से बढ़कर एक पटाखे फोड़े गए।इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। रॉकेट, गुब्बारा, फुलझड़ी आदि पटाखे फोड़े गए। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी का जमकर लुप्त उठाया। दर्शक अपने जगह से ही आतिशबाजी का आनंद लेते रहे। 25 फीट लंबे रावण दहन के साथ ही कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण माहौल में हो गया। रावण दहन कार्यक्रम समापन होने के साथ ही पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली। इस मौके पर एसडीपीओ चन्द्रशेखर आजाद, एसडीओ आलोक वर्णन केसरी, सीओ डॉक्टर खगेन महतो,बीडीओ सोनाराम हांसदा, पुलिस निरीक्षक उमेश महतो,थाना प्रभारी शिव दयाल सिंह के अलावे ईसीएल के अधिकारी एवं उर्जा नगर पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन निर्मल केसरी कर रहे थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


