हनवारा संवाददाता : दुर्गापूजा के अवसर पर नवयुवक नाट्य कला संग्रामपुर के द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार की संध्या करीब 5 बजे कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह संग्रामपुर गांव पहुंच कर दुर्गा मंदिर में माथा टेकी साथ ही कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन फीता काट कर की। कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के कुल एक दर्जन पहलवान शामिल हुए। कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों ने अपने दांव-पेंच के द्वारा एक दूसरे को पटकनी दी।
कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों ने दर्शकों को खूब मनोरंजन कराया। कुश्ती प्रतियोगिता को देखने आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे जो तालियां बजाकर पहलवानों के हौंसले को बुलंद कर रहे थे। कुश्ती प्रतियोगिता में सफल पहलवानों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। मौके पर नवयुवक नाट्य कला के अध्यक्ष राजेश राम, सचिव अशोक यादव, कोषाध्यक्ष बलराम यादव समेत अन्य गणमान्य लोग एवं बुद्धिजीवी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


