संवाददाता नाला(जामताड़ा )- नाला थाना क्षेत्र के देवली गांव के देवलीश्वर मंदिर के पास एक तालाब से एक व्यक्ति की लाश बरामद की गई है। स्थानीय लोगों ने नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा को सुचना दिया, सुचना मिलते ही नाला थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा अस्पताल भेजवाया। मालूम हो कि शव की पहचान देवली गांव निवासी माधव विद (49 ) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माधव विद शनिवार की सुबह 7:30 बजे घर से सोच के लिए गया था। घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तालाश की, पर वह नहीं मिला।
स्थानीय एक महिला ने माधब विद को तालाब में देखा और उसके परिजनों को सूचित किया। और फिर परिजनों ने तालाब मे काफ़ी देर तक ढूँढा और शव को निकाल कर घटना की सूचना नाला थाना पुलिस को दी ।नाला थाना प्रभारी के निर्देश पर एएस आई सोमनाथ यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया। इधर,नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा को इस बावत पूछने पर घटना की पुष्टि की है। साथ ही मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


