दुमका। शारदीय नवरात्र के महासप्तमी को सभी दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ कलश स्थापित कर दिया गया एवं मां दुर्गा की प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद मां शक्ति की अराध्य देवी मां दुर्गा के प्रतिमाओं के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। प्रतिमाओं के पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले शहर के विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के द्वारा ढोल-ढाक और शंख ध्वानि के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें शामिल लोग माथे पर कलश और कांधे पर डोली लिए बड़ा बांध तालाब पहुंचे। जहां पंडितों की देख-रेख में बेलभरनी पूजा कर कलश में जल भरा गया तथा मां को डोली में बिठाकर पूजा मंडप में लाया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


