दुमका। हँसडीहा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व इंडियन बैंक शाखा हँसडीहा में हुई डकैती मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बाबत गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते 8 अगस्त को अंतर्राज्यीय अपराधियों ने बैंक लुट घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 18.96 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद, पुलिस अधीक्षक, दुमका ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जरमुण्डी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया।
तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 9 अक्टूबर 2024 को पुलिस ने दो अपराधियों में से देवघर के रहने वाले रंजीत दास उर्फ रंजीत सक्सेना (32 वर्ष) और बांका के रहने वाले दीपक यादव उर्फ दुर्गा यादव (40 वर्ष)—को गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ के दौरान डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अन्य दो साथियों ने अपनी संलिपिता को भी स्वीकार की है इसके साथ ही इस अपराध में शामिल साथियों के नाम भी उजागर किए। गिरफ्तार अपराधियों के पास से कुल 13,300 रुपये की राशि और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए है। पुलिस अब अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।पुलिस अब फरार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है, और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने की उम्मीद है।
इस छापामारी में एसआईटी की टीम के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार कच्छप, जरमुण्डी थाना प्रभारी श्यामानन्द मंडल, और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


