जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी अब्दुल रहमान के नेतृत्व में पु०नि० जयन्त तिर्की, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए जामताड़ा थानान्तर्गत ग्राम शहरपुरा एवं करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम चारघरा में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए दो साईबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।
सुखलाल हाँसदा, उम्र 24 वर्ष और विनोद मंडल, उम्र 28 वर्ष को मोबाइल और फर्जी सिम के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया कि विनोद मंडल मुख्य रूप से गिरिडीह जिला के जमुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है जो अभी ग्राम चारघरा, थाना करमाटांड मैं अपने मौसी के घर रह रहा था। इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना में कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। बताया कि बंधन बैंक के फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर लोगों से सोलह अंक का एटीएम नं., सीवीबी नं एवं ओटीपी नं. प्राप्त कर विभिन्न ई-वालेट एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अपने खातों में पैसा ट्रांसफर कर साईबर ठगी करते थे।
आपराधिक इतिहास :
प्राथमिकी अभियुक्त सुखलाल हाँसदा पूर्व में साईबर अपराध कांड में आरोप पत्रित है। प्राथमिकी अभियुक्त विनोद मंडल पूर्व में जमुआ (नौडीहा ओ०पी०) जिला गिरिडीह से साईबर केश में जेल जा चुका है। बताया कि गिरफ्तार इन दोनों साइबर अपराधियों का कार्यक्षेत्र मुलत: पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


