नाला (जामताड़ा)- दूर्गा पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर नाला पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाली। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी मनोज कुमार महतो ने की। इस दौरान पुलिस बल के द्वारा पूरे बाजार का भ्रमण किया गया साथ ही लोगों को भयमुक्त वातावरण में दुर्गा पूजा को मनाने के लिए संदेश दिया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राणा, पुलिस अवर निरीक्षक अमर सिंह तापेय, एएसआई संजय गहलोत, एएसआई बिरसुब भगत के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में होने वाले सभी पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूजा कमेटी के सदस्यों को खुद भी निगरानी करने के लिए निर्देश दिया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


