संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़)।जामबाद गाँव में दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे काफ़ी संख्या में कन्याओं ने बढ़ चढ़कर कलश यात्रा में शामिल हुए। वही सभी पूजा पंडालों में देवी माँ की आगमन को लेकर बारी लाई गई। नवरात्र के सातवाँ दिन,पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां मंदिर और प्रतिमा को खूबसूरत तरीके से सजाया गया। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में कन्याओं ने भाग लिया।कलश यात्रा शिव मंदिर से होते हुए पुरे नगर का परिक्रमा किया । कलश यात्रा को लेकर युवाओं में काफ़ी जोश देखा गया.कलश यात्रा के दौरान सभी लोगो ने देवी माँ की जयकारा किया। इसके बाद पूजा मंडप में पुरोहित के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ देवी माँ की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर समिति अध्यक्ष झरीलाल साहा , हरिशंकर साहा ,राजकुमार साहा,मिथुन साहा, ओम प्रकाश साहा,माणिक भंडारी आदि उपस्थित थे। उधर देवी माँ की आगमन को लेकर सभी देवालयों से बारी लाई गई। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढाकढोल की मधुर ध्वनि के साथ श्रद्धालुओ ने परम्परागत रूप से माँ की जयकारा करते बारी लाया गया। डांगापाड़ा स्थित बंगालीपाड़ा दुर्गा मंदिर , वैष्णवी मंदिर , गोपालपुर , तोड़ाई , हिरणपुर सहित सभी दुर्गा मंदिर में पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। वही श्रद्धालुओ ने देवी माँ की पुष्पांजलि भी दी। मंदिरों में सुबह से महिला पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। जो देवी माँ की दर्शन को लेकर आतुर दिखे। पूजा को लेकर पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


