आवेदकों के द्वारा दिए दावा-आपत्ति का आजतक नहीं हुआ निष्पादन
जयराम मंडल
संताल एक्सप्रेस
उधवा। झारखंड सरकार अबुआ आवास योजना के तहत आवासहीन, गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को अपना घर देने हेतु महत्वाकांक्षी योजना लाया है, ताकि गरीबों को अपना आवास उपलब्ध हो। योजना का लाभ पहुंचाने के लिए अगर प्रशासन तंत्र मजबूत नहीं हो तो कोई भी योजना धरातल आम लोगों को लाभ नहीं मिल पाता है।सरकार और प्रशासन अक्सर यह दावा करती है कि अबुआ आवास योजना के प्रावधानों को अक्षरशः पालन करवाया जाएगा। साथ ही यह भी कहती हैं कि समाज के अंतिम योग्य व्यक्ति को योजना के लाभ दिया जाएगा। लेकिन यह दावा वास्तविक में खोखला और झूठा निकला। यही नहीं सरकार और प्रशासन द्वारा अबुआ आवास योजना के तहत बनाए गए प्रावधानों को लागू कराने में सरकार और प्रशासन फेल साबित हुई है। दरअसल पूरे झारखंड के साथ साहेबगंज जिले में भी बीते वर्ष 2023 के नवंबर-दिसंबर महीने में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लोगों ने शिविर में अबुआ आवास सहित अन्य योजना हेतु आवेदन किया। परन्तु अबुआ आवास योजना के तहत टीम के द्वारा घरों को भौतिक सत्यापन कर जियो टैग किया गया। जिसमें दो तरह के सूची योग्य व अयोग्य सूची बनाए गए। लेकिन आज भी सैकड़ों गरीब परिवार है, जो अबुआ आवास योजना के तहत लाभ पाने से वंचित हैं।जानकारी के अनुसार प्रखंड के उतरी बेगमगंज पंचायत के करीब एक दर्जन से अधिक योग्य परिवार प्रकाशित योग्य सूची में शामिल नहीं किया गया है।सरकार के निर्देशानुसार वैसे लाभुक जो वास्तविक रूप से योग्य है, लेकिन कारणवश उनका नाम अयोग्य सूची में दर्ज कर दिया गया था। उसके लिए ग्राम सभा के 14 दिनों के अंदर अपना दावा आपत्ति दर्ज कराने समय निर्धारित किया गया था।लाभुक श्यामली देवी,सीमा देवी,सरतिया देवी,चंदना मंडल, रिंकी देवी , सीमा देवी,उपाजाली झा सहित अन्य के द्वारा तय समय सीमा के अंदर प्रखंड कार्यालय में दावा आपत्ति जमा किया हैं। इसके कुछ दिन बाद प्रखंड स्तरीय टीम द्वारा भौतिक सत्यापन भी कर चुका है लेकिन करीब दस महीने बीतने को है, लेकिन आजतक तक योग्य सूची में नाम दर्ज नहीं हुआ है, और ना ही अबुआ आवास का लाभ मिला है। वहीं विभागीय सूत्रों को मानें तो हाल ही में सम्पन्न हुए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जमा लिये आवेदन पर पूर्व में दर्ज आवेदक का दोबारा इंट्री नहीं हुआ है। ऐसे में योग्य लाभुकों को उक्त योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।इधर उक्त लाभुकों के द्वारा दो- तीन बार जिले के डीसी से मुलाकात कर समस्या से लिखित आवेदन देकर अवगत करा चुके हैं। लेकिन इस संबंध में अधिकारियों के द्वारा कोई सार्थक पहल या कार्रवाई अब तक नहीं किया गया है। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संबंध में साहेबगंज डीसी हेमंत सती से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया है।


