साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के दहला दुर्गा स्थान में एसपी अमित कुमार सिंह ने विधिवत मां दुर्गा का पट खुलने उपरांत दुर्गा पूजा मेला का उद्घाटन फीता काट कर किया। एसपी ने मेला आयोजकों से शांति व सौहार्द से दुर्गा पूजा मेला का आयोजन करने व प्रोसेशन निकलने में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यस्वथा के लिए साहिबगंज में 700 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम से हर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। अग्निशमन वाहनों को भी तैनात कर दिया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


