साहिबगंज | जिले भर में मां दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर व विधि व्यवस्था को कायम रखने के उद्देश्य से एसपी के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न मोहल्लों में नगर थाना प्रभारी एसडीपीओ किशोर तिर्की के नेतृत्व में बुधवार शाम फ्लैग मार्च निकाला गया.जहां नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता एवं सदर सीओ मुख्य रूप से मौजूद रहे. फ्लैग मार्च नगर थाना से चलकर चौक बाजार के रास्ते एलसी रोड से बादशाह चौक, गुल्ली भट्टा, रसूल पुर दहला से पटेल चौक होते हुए ग्रीन होटल के रास्ते कुलीपाड़ा होकर सीधे बरतल्ला से लॉन्च घाट तक पहुंची. इसके बाद वहा से टमटम स्टैंड से होकर कॉलेज रोड चैती दुर्गा से पूर्वी फाटक तक गई. फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने लोगों से अपील किया कि आपसी सौहार्द बनाए रखे इस दौरान लोगों से विधि व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई| पुलिस ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि पूजा के दौरान किसी प्रकार का खलल डालने पर उनके विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी | बताया गया की पूजा में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशासनिक तैयारी की जा रही है|
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


