साहिबगंज: जुनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपूरा, नागालैंड, अंडमान निकोबार समेत मेजबान उड़ीसा की ने टीम भाग लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय एथलेटिक संघ नई दिल्ली व ओडिशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में भुनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 7 से 9 अक्टूबर तक हुए 35 वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जिला के खेल विभाग से सिदो कान्हु स्टेडियम साहिबगंज में संचालित आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु परमा हांसदा ने बालक अंडर 14 वर्ष ट्राइथलन ग्रुप सी में 2191 अंकों के साथ रजत पदक प्राप्त किया। वही बरहरवा की हुस्न आरा प्रवीण ने बालिका अंडर 20 वर्ष के लंबीकूद स्पर्धा में 5.48 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। ज्ञात हो कि परमा हांसदा साहेबगंज में प्रशिक्षक आलोक कुमार व हुस्नआरा प्रवीण, साई रांची में बिनोद सिंह के नेतृत्व में अभ्यास करती है। वही जिले से भाग ले रहे संतोष मुर्मू , नीरज कुमार यादव 05 वें स्थान और अश्विन नागदूवार 7 वें स्थान पर रह सराहनीय प्रदर्शन किया। विजेता खिलाडिय़ों को उपायुक्त हेमेंत सती, जिला खेल पदाधिकारी प्राण महतो, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव, ओम तत्सत, सचिव माधवचंद्र घोष, कोषाध्यक्ष संतोष उर्फ टिंकू, कोच अशोक कुमार साहनी, आलोक कुमार सिंह, निमाई चौधरी समेत जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों बधाई दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


