प्रतिमा को मंदिर में स्थापित कर खोल दिया गया आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मां का पट
दुमका। कलश शोभायात्रा बेलभरण लाने के साथ ही शहर के डंगालपाङा में स्थित वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति मां दुर्गा की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित कर आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मां का पट खोल दिया गया| डंगालपाङा स्थित दुर्गा मंदिर में कलश यात्रा के साथ खुटाबांध पोखर से बेलवरण लाया गया| कलश यात्रा के साथ केवटपाङा से कलश में बेल लाया गया और दुर्गा मंदिर में स्थापित किया गया| इन जगहों पर कलश यात्रा में सैकड़ों कन्याएं एवं महिलाओं ने भाग लिया| प्रतिवर्ष सप्तमी के दिन से दुर्गा मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाती है| निर्मित दुर्गा मां की प्रतिमा को मुख्य मंदिर के अंदर स्थापित कर आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोल दिया गया| बेलभरण कार्यक्रम में वैष्णवी पूजा समिति डंगालपाडा के शैलेश कुमार गुप्ता उर्फ बंटू विनोद कुमार साह, पंकज कुमार साह अजीत साह संदीप कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, आशा देवी, रिंकी देवी, पूनम देवी, गीत देवी, ममता देवी, दीपशिखा, रीमा देवी, रंभा देवी आदि शामिल रहे।


