देवघर। जिले के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दरंगा पंचायत के दरंगा गांव में 1990 से दुर्गा पूजा धूमधाम से हर साल मनाया जा रहा है। 1990 में भक्त नुनूलाल मंडल ने दुर्गा पूजा का आयोजन शुरू कराया। उसके बाद उनके द्वारा लगातार 2007 तक दुर्गा पूजा आयोजन जारी रखा। उनका देहांत के बाद उनके पुत्र प्रधान सह ग्रामीण चिकित्सक समाजसेवी संजय मंडल ने दुर्गा पूजा आयोजन का बीड़ा उठाया। उसके बाद से अब तक लगातार और निर्बाध रूप से शांतिपूर्वक से दुर्गा पूजा का आयोजन होते आ रहा है। बुधवार को उन्होंने बताया कि आज माता दुर्गा को विधिवत पूजा अर्चना कर जिसे बेलभरनी पूजा के नाम से जाना जाता है। जिसके तहत पूजा अर्चना कर उन्हें लाया गया। इसके एक दिन पहले उन्हें विधिवत निमंत्रण दिया गया था और आज बुधवार को पंडित पुरोहित ढोल बाजन के साथ पूरे विधि विधान के साथ माता दुर्गा को दुर्गा मंडप के वेदी पर विराजमान कराया गया। पूर्व मुखिया विनती देवी ने बताई कि ग्राम के दर्जनों महिलाएं द्वारा दुर्गा माता धार्मिक लोक गीत नवरात्र से हीं विसर्जन तक आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि यहां 10वीं और उसके एक दिन बाद धूमधाम से मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमें दर्जनों गांव के लोग मेला में शिरकत करते हैं। सिरी, जितवा बाजार, नाड़ा सिमर, कमरसाली, बारावां, पुतरजोर, बेडमुक्का सहित बिहार प्रांत के कई गांव के लोग यहां मेला में शिरकत करते हैं। मेला को पूरी तरह से मध्य निषेध रखा गया है। किसी प्रकार का शराबियों का अड्डा नहीं जमने देता है। साथ ही साथ मेला का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना के द्वारा चौकीदार नियुक्त किया जाता है। इसके साथ ग्राम वासी के द्वारा वालंटियर रखकर विधिवत पूजा अर्चना के साथ शांतिपूर्वक मेले का आयोजन किया जाता है। तब पश्चात माता दुर्गा का प्रतिमा धूमधाम से विसर्जन किया जाता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


