रामा कान्त मालवीय
देवघर:-शहर व ग्रामीण इलाकों में बने पूजा पंडाल सज-धज कर तैयार, चार दिन तक उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ – देवघर के सुप्रसिद्ध मंदिरों के स्वरूप लिए कई जगहों पर बने हैं
भव्य, आकर्षक और सुंदर दुर्गा पूजा पंडाल इंफो:- 35 से अधिक पूजा पंडाल बने हैं शहरी व ग्रामीण इलाकों में 09 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक लगेगा पूजा-पंडालों के समीप मेला । जिले के देवी मंदिर हों या पूजा पंडाल, चारों ओर शारदीय नवरात्र व दशहरा की धूम मची हुई है। हर ओर दुर्गा सप्तशती के श्लोक गूंज रहे हैं। जगह-जगह देवी गीत बज रहे हैं।धूप, अगरबत्ती व गुगुल की सुगंध हवा में तैर रही है। पूरा माहौल दी अगला भक्तिमय बना हुआ है। जहां एक तरफ लाखों श्रद्धालु मां भवान लेख की भक्ति में लीन हैं तो दूसरी तरफ इन भक्तों में नवरात्र सह दशहरा मेला घूमने का उत्साह भी है। उधर, शहर से लेकर गांवों तक पूजा पंडाल सज-धज कर तैयार हो चुके हैं। आज से महासप्तमी को पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गे का नेत्रपट खुलते ही विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ेगा। आज से लेकर शनिवार तक पूजा पंडालों व देवी मंदिरों के समीप भव्य लगेगा। जहां पहुंचे लाखों श्रद्धालु मां जगदंबे की पूजा-अर्चना
करेंगे और मेले का लुत्फ भी उठाएंगे।
दुर्गापूजा अब अपने रंग में आने लगा है और देवघर शहरी क्षेत्र के पंडाल सज-धज कर श्रद्धालुओं का इंतजार कर रहे हैं. आज माता रानी के पट खुलेंगे और सभी भक्त माता रानी के दिव्य दर्शन कर सकेंगे.देवघर शहरी क्षेत्र में 35 से 40 जगह पूजा पंडाल बनाये गए हैं, जिनमें से सभी पूजा पंडाल सज धज कर पूरी तरह तैयार हैं..इसी तरह देवघर शहर में 35 से 40 जगह पूजा पंडाल बने हैं, जिनमें ऊपर बिलासी एवं कृष्णापुरी में बना भव्य पंडाल अपनी सजावट के अंतिम चरण में है.वहीं ऊपर बिलासी, कृष्ण पुरी, शिवलोक परिषद तथा बरनवाल धर्मशाला के पंडाल सज-धज कर पूर्ण रूप से तैयार कर लिया गया है और सभी जगह माता रानी के दिव्य दर्शन आज से शुरू हो गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


