जयराम महतो ने गोड्डा व ठाकुरगंगटी में आयोजित राजनीतिक सभाओं को किया संबोधित
गोड्डा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो जयराम महतो ने ठाकुरगंगटी में राजनीतिक सभाओं को संबोधित किया गया। श्री महतों का यह पहला राजनीतिक दौरा है। गोड्डा पहुंचकर श्री महतो ने मेला मैदान में आयोजित राजनीतिक सभा को संबोधित किया गया। श्री महतो ने कार्यकर्ताओं और आमलोगों को संबोधित किया। गोड्डा पहुंचने पर श्री महतो का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्री महतो ने लोगों को झारखंडी भाषा में संबोधित किया। कहा कि जैसे ही उनकी सरकार बनती है, तो पहले राज्य में खतियानी के आधार पर स्थानीय नीति बनायी जाएगी, उसी के आधार पर नियोजन नीति भी बनायी जायेगी। महतो ने केंद्र व राज्य सरकार दोनों की योजनाओं पर प्रहार किया, कहा राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही मंईयां सम्मान योजना भीख के समान है, जिसको हमलोगों को नहीं लेना है, बताया कि झारखंडी लोग मेहनतकश किसान है। वहीं झारखंड की सरकारी या प्राइवेट नौकरी पर सिर्फ स्थानीय का हक होगा, उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सारी योजनाएं चाहे वो मंईयां सम्मान योजना हो या बिजली माफी योजना, सब चुनाव से दो महीने पूर्व क्यों किया जा रहा है। अगर उन्हें मंईयां का सम्मान करना ही था, तो 2020 में ही क्यों नहीं किया गया, यह सब चुनावी एजेंडा है। मंचासीन नेताओं में परिमल ठाकुर सहित अन्य नेता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


