पथरगामा: थाना क्षेत्र के बोहा गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की संध्या छापेमारी की जहां छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निलेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर बोहा गांव स्थित नहर के समीप छापेमारी की गई जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है। पुलिस को देखकर शराब कारोबारियों के द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की भी बात सामने आई है लेकिन पुलिस डट कर छापेमारी करती रही, हालांकि यह जांच का विषय है। निलेश सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान करीब 40 पेटी विदेशी शराब जब्त किया गया जिसका अनुमानित कीमत करीब तीन लाख बताया जाता है। उन्होंने कहा कि अंधेरा होने के कारण आगे की छापेमारी नहीं की जा सकी नहीं तो और भी शराब बरामद किया जा सकता था। उन्होंने बताया कि पिछले 4 अक्टूबर को बोहा पानी टंकी के परिसर में छापेमारी की गई थी जहां 12 पेटी शराब जब्त किया गया था। उक्त स्थान से करीब 250 मीटर की दूरी पर यह दूसरी छापेमारी की गई है जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पथरगामा पुलिस को दे दी गई है। लगातार की जा रही छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी टीम में उत्पाद विभाग के निरीक्षण देवी लाल सोरेन, उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निलेश कुमार सिंह के अलावा गृह रक्षक और उत्पाद सिपाही शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


