गोड्डा : दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए उपायुक्त जिशान कमर एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार तीसरे दिन बुधवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोईन अख्तर ने भागलपुर रोड, पीरपैती रोड, दुमुही चौक स्थित मिष्ठान भण्डारों एवं सरकण्डा चौक दुर्गा मंदिर परिसर मेले में लगे विभिन्न स्टॉलो का गहन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना था ताकि आम जनता को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य बिक्रेताओ को साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखने का सख्त निर्देश दिया गया। कुछ स्टॉलो पर एक्सपायरी सॉस पाया गया जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सभी फास्ट फूड के स्टॉल संचालक को चम्पई रंग के स्थान पर एफएसएसएआई द्वारा प्रमाणित रंगो का प्रयोग करने, स्वच्छता बनाये रखने हेतु ढक्कन दार डस्टबीन का प्रयोग करने, छोले, चाउमिंग, चाट इत्यादि को परोसने के लिए थर्मोकोल के स्थान पर पत्तल या कागज का प्लेट प्रयोग करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में खाद्य पदार्थों की ऑनस्पाट जाँच की गयी। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने विक्रेताओं से अपील की है कि वे दिये गये निदेशों का अक्षरशः पालन करे और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचे। वहीं बताया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी एवं आगामी त्योहारो को देखते हुए इस प्रकार का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


