11 से राज्य भर में इमरजेंसी सेवा छोड़कर शेष सेवाएं बंद
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। सदर अस्पताल, पाकुड़ में बीते सोमवार को संध्या 3:00 बजे मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ आनंद और डॉक्टर शाहरुख के साथ मारपीट की गई। एक ऐसा मरीज जिसे एडवांस स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर था। कैंसर लीवर और फेपडा दोनों में फैल गया था और पेट में एसाइटिस का पानी था। सांस लेने में बहुत ज्यादा दिक्कत होने की शिकायत के साथ दिन के 11:00 बजे भर्ती हुई और चिकित्सकों के द्वारा सारा सपोर्टिव इलाज देने के बावजूद शाम 3:00 बजे उसे बचाया नहीं जा सका। मरीज के परिजनों ने भीड़ इकट्ठा करते हुए अस्पताल में ड्यूटी में मौजूद चिकित्सकों के साथ मारपीट की । उक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई । साथ ही जिला प्रशासन को एवं पुलिस प्रशासन को संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
48 घंटा बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे चिकित्सकों में रोष और भय व्याप्त है। झासा की राज्य इकाई ने इसे प्रशासन की विफलता बताया एवं और राज्य इकाई के निर्देश के आलोक में स्थानीय झासा एवं आई एम ए ने संयुक्त रूप से कल से पाकुड़ जिला के सभी प्राइवेट एवं सरकारी अस्पतालों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। राज्य शासन ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर नहीं हुई तो 11:10: 2024 से पूरे राज्य के सभी सरकारी चिकित्सक एवं अस्पताल अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे । कार्य बहिष्कार के दौरान सारी सेवाएं ठप रहेगी केवल इमरजेंसी सेवा पूर्व की तरह बहाल रहेगा। उक्त विज्ञप्ति डॉ ठाकुर मृत्युंजय सिंह ,राज्य सचिव,झासा, झारखंड। द्वारा डॉक्टर मनीष कुमार के माध्यम से दी गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

