हिरणपुर (पाकुड़ ) । प्रखंड अंतर्गत जामपूर में जनजाति सुरक्षा मंच के संथाल परगना के संयोजक सुलेमान मुर्मू के अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आहूत की गई।, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू शामिल हुए।उक बैठक जनजाति सुक्षा मंच बड़ी सम्मेलन को करने के लिए की गई। जिसमे पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता ने कहा कि 342 अनुच्छेद का संसोधन होना चाहिए।क्योंकि इस अनुच्छेद का संसोधन होने से हमारा समाज का उत्थान होगा।अगर हमलोगों का समाज की बेटी किसी अन्य समाज मे जाते है तो उनका पैतृक सम्पति से बेदख़ल किया जाना चाहिए।जजसको लेकर उक्त अनुच्छेद का संसोधन अति आवश्यक है ।
वही जनजाति सुरक्षा मंच सन्थाल परगना के संयोजक सुलेमान बास्की ने कहा कि संविधान की 342 अनुच्छेद अगर संसोधन हो जाती है तो हमारा समाज बहुत स्तर तक सुघर जाती है।वही यह भी कहा कि इस संगठन में जोड़ने के लिए हर हर गांवों से आदिवासी समाज को जोड़ा जाएगा।जिसको लेकर आगामी 16 अक्टूबर को कर्यक्रम तय है। मौके पर ,उपस्थित गुरु बाबा मोहन टुडू,शिकार मुर्मू, दादू मुर्मू,बाकुलाल हंसदा, पानो किस्कू,आदि मौजूद हुए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


