पाकुड़। बुधवार को पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह वर्तमान विधायक आलमगीर आलम साहब की अनुशंसा से पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत इलामी के पुराना नाला में ईदगाह के निकट उच्च स्तरीय पुल निर्माण,पंचायत नवादा से हरिहार जाने वाली पथ पर डूंगरू नाला में पुल निर्माण एवं ग्राम गोपीनाथपुर, पंचायत गंधाईपुर में उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोपीनाथपुर के निकट मसना नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण किए जाने को लेकर स्पेशल डिवीजन विभाग से 3 उच्च स्तरीय पुल – पुलिया का निर्माण होगा।
जिसका लागत लगभग 526.139 प्रशासनिक स्वीकृत राशि है।कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक ने संयुक्त रूप से उच्च स्तरीय पुल निर्माण योजना की आधारशिला रखा I कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ (बकुल) ने आर इ ओ विभाग से होने वाले सड़क पाकुड़ पुलिस लाइन से दीवान पीर होते हुए इसकपुर तक पथ का शिलान्यास किया I मोके पर हबीबुर शेख, नवादा पंचायत के मुखिया बिलाल सेख,सोशल मीडिया पियारूल इस्लाम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे I
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


