नाला (जामताड़ा) । विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय रवींद्रनाथ महतो ने नाला नेताजी स्टेडियम में स्थापित सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।इस दौरान पूजा कमेटी के सदस्यों को द्वारा उनको गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।मालूम हो कि तत्पश्चात उन्होंने नारियल फोड़ कर और दर्शकों के लिए मां दुर्गा का पट को खोल दिया गया। इसके पश्चात काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।मालूम हो कि इस दौरान उन्होंने कमेटी के सदस्यों एवं आम श्रद्धालुओं को संबोधित भी किया।उन्होंने कहा कि पूजा सुचारू रूप से किया जाना चाहिए एवं कमेटी के सदस्यों इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन को लेकर साधुवाद दिया।
कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा सफलतापूर्वक संपन्न होगी।ज्ञात हो की नाला नेताजी स्टेडियम में यह पूजा वर्ष 2000 से ही किया जा रहा है और इस साल यहां पूजा का 25 वाॅ साल पूर्ण होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यहां के कमेटी के सदस्य एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा पूर्ण रूप से सहयोग किया जाएगा ताकि किसी भी विसंगति या असंतुलन ना घटित हो।मौके पर मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के अलावे बीस सूत्री सदस्य जनार्दन भंडारी,नाला मुखिया अजीत मुर्मू,ग्राम प्रधान शांतिमय घोष,डॉ राधू मंडल, सफीक अंसारी गुपीन सोरेन,राजू दास,कृष्णा टुडू,भास्कर घोष,तपन राउत,मुकेश झा,शेख मुश्ताक,समर लायक सहित पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा एवं कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता,सचिव संजीव ठाकुर सहित कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


