साहिबगंज। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने सोमवार की देर रात दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण. इस दौरान एसपी सभी पूजा कमेटी के सदस्यों से मिले और उनसे मेले के दिन आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान एसपी ने पूजा व मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा पंडाल में प्रवेश व निकास, विद्युत व्यवस्था, मेला स्थल कमिटी के वोलेंटियर को लेकर कई दिशा निर्देश दिया. इस क्रम में पुलिस अधीक्षक ने साउथ कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल, गोडाबाड़ी, चौक बाजार, नॉर्थ कॉलोनी, रेलवे जेनरल इंस्टीच्यूट, बड़ी दुर्गा मंदिर पूजा पंडाल सहित अन्य पूजा पंडालों में सुरक्षा वह अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन हर तरह से मुस्तैद है। राज्य मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी व 400 पुलिस जवान मुहैया कराया जा रहा है.उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस पदाधिकारी और पूर्व से 300 पुलिस जवान मुस्तैद है.मेला के दौरान जिले में करीब 1000 पुलिस जवान व पदाधिकारी तैनात किये जाएंगे. पूजा के दौरान मेला में आने वाले श्रद्धालु पूरी तरह से सुरक्षित व खुशनुमा माहौल में मेला का आनंद ले सकेंगे. साथ ही उन्होंने सोशल साइट पर किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी अथवा फोटो शेयर या पोस्ट नहीं करने की हिदायत दी। कहा कि इस मसले पर जिला उपायुक्त हेमंत सती ने भी निर्देश जारी किया गया है। मौके पर सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी पंकज दुबे व पुलिस के जवान मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


