देवघर संताल एक्सप्रेस:- देवघर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत एवं हैट्रिक बनाकर सरकार बनने की बहुमत मिलने पर आज देवघर के टावर चौक पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संताल परगना प्रमंडलीय प्रभारी तुफान महथा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। मौक़े पर तुफान महथा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की है। यह जीत बीजेपी की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की जीत है।जीत में नारी सशक्तिकरण के लिए किए गए भाजपा मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है।यह जीत राष्ट्रवाद की जीत है। धारा 370, राम मंदिर, धार्मिक स्थलों का विकास ने इस जीत को और बड़ा कर दिया। कांग्रेस की तुष्टिकरण की हार हुई है।जनता ने कांग्रेस के लुभावने वादों को नकारकर भाजपा को बहुमत दिया है. हरियाणा की जीत सिर्फ ट्रेलर है. पिक्चर तो पूरी बाकी है. जो झारखंड विधानसभा के चुनाव में मोदी एवं बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में दिखाई देगी। मौक़े पर अभय चौधरी नितिश चौधरी दिपेश चौधरी छोटू महथा विरेन्द्र चौधरी निर्भय चौधरी राहुल केशरी आदि लोग उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


