शिवलोक परिसर में सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा पूजा सेवा के द्वारा 19 वर्षों से भगवती की आराधना की जा रही है
रामा कान्त मालवीय
देवघर:-सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा पूजा सेवा समिति बजरंगी चौक धोबी टोला शिवलोक परिसर में माता भगवती की पूजा वैष्णव पद्धति से 2005 से की जा रही है।यहां लगातार 19 वर्षों से भगवती की आराधना की जा रही है।यहां पर हर वर्ष कुछ नया दिखाया जाता है।जिस के लिए यहां के कार्यकर्ता साल भर लगे रहते हैं। इस बार भी कुछ अलग दिखाने का प्रयास किया गया है। इस बार के पंडाल का थीम पूरे तरीके से हस्तशिल्प पर आधारित है।यह पंडाल पुरुलिया आसनसोल के राजेश आर्ट और लक्की कांत के द्वारा बनाया जा रहा है।जबकि प्रतिमा राहुल कुमार राम धर्मपुर जसीडीह के द्वारा बनाया जा रहा है साथ ही विद्युत सज्जा मां तारा डेकोरेटर जसीडीह के द्वारा किया जा रहा है।यहां पर कुणाल महाराज , एवं शंभू महाराज के द्वारा नवरात्र के प्रथम दिन से पूजा आरंभ हो जाता है। जहां कलश स्थापना के दिन से मोहल्ले की महिलाओं के द्वारा संध्याआरती की जाती है।यहां पर प्रतिमा सप्तमी तिथि को बैठाया जाता है तथा सप्तमी को तै हरी और हलुआ का भोग लगाया जाता है।अष्टमी तिथि को महानिशा पूजा होती है तथा संध्या में तैहरी हलुआ एवं छप्पन भोग का वितरण किया जाता है।नवमी को एवं खीर का वितरण तथा दशमी को हर बस बुंदिया लड्डू का वितरण किया जाता था पर इस बार समिति के वरिष्ठ सदस्य नवीन जायसवाल कैलाश रजक नंदलाल केसरी लखन केसरी का कहना है।क्योंकि दशमी तिथि को दिन से ही ग्रामीण लोगों की बहुत ज्यादा भीड़ लग जाती है तो इस बार दिन से ही मोहनभोग का वितरण किया जाएगा और शाम को बुनदिया लड्डू का वितरण किया जाएगा। शिवलोक परिसर में मेले का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले खाने के चाट का स्टाल लगा रहता है।जिसका छोटे-छोटे बच्चे के बड़े लोगों तक खूब आनंद लेते हैं इस पूजा को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता तन मन से लगे रहते हैं।जिसमे मुख्य रूप से गणेश रजक अमर रजक प्रकाश अग्रवाल रोहित रजक,रिंकू,पिंटू केसरी भोलू केसरी,द्वारिका केसरी राजेश जायसवाल,भोला केसरी राजेश रजक अंकित केसरी संजीव जी गुड्डू चौरसिया विजय पांडे लगे रहते हैं।


