देवघर। भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर के द्वारा हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मंगलवार को देवघर के टावर चौक पर नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े के नेतृत्व में जश्न मनाया एवं पटाखे जलाकर लोगों के बीच जलेबी बाटी गई एवं अबीर गुलाल लगाया गया। इस मौक़े पर नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े ने बताया हरियाणा तो एक झांकी थी झारखंड अभी बाकी है, उन्होंने बताया कि जिस प्रकार हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है वह काफी खुशी का विषय है आज भी देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है नरेंद्र मोदी के कामों से खुश है। जिस प्रकार हरियाणा की जनता ने विपक्ष को करारा जवाब दिया है इस प्रकार झारखंड में भी इस हेमंत सोरेन की सरकार को झारखंड की जनता उखाड़ फेंकेगी और एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। इस कार्यक्रम में उपरोक्त के कन्हैया झा,विजया सिंह, सचिन सुल्तानिया,चंद्रशेखर खवाड़े,रूपा केसरी, मनोज भार्गव, तूफान महथा,पंकज भदौरिया,अजीत सिंह, सिंटू उपाध्याय, अलका सोनी, संध्या कुमारी, संजय गुप्ता, मुन्नी देवी, रमेश राय एवं सैकड़ो कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


