नाला (जामताड़ा) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्लस टू उच्च विद्यालय नाला में विद्यालय संस्थापक सचिव स्वर्गीय डाॅ० शक्तिपद साधु तथा जमीनदाता स्व० कालू बाउरी व स्व० बोदी बाउरी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो मौजूद हुए। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू, प्रखंड 20 सुत्री अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज महतो,प्रखंड सचिव जयधन हांसदा,20 सुत्री सदस्य जनार्दन भंडारी,डिग्री कॉलेज के प्राचार्य गुणमय दास, इंटर कॉलेज के प्राचार्य गया प्रसाद यादव,बीस सूत्री सदस्य भवसिंधु लायेक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के कार्यक्रम स्थल पर आगमन होते ही स्कूली छात्राओं के द्वारा उनपर फूलों की बौछार कर तथा बुके देकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के कर कमलो द्वारा विधिवत द्वीप प्रज्वलित कर मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में मंच का संचालन शिक्षक सुरजीत भट्टाचार्य ने किया। मालूम हो कि इस अवसर पर छात्रा ऋतु, खुशी, दीपा के द्वारा स्वागत गीत पेश की गई साथ ही छात्रा स्नेहा मित्र के द्वारा आकर्षित नृत्य प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि स्व० डाॅ० शक्तिपद साधु के परिश्रम से आज यह संस्था देखने को मिल रहा है,इस मुर्ति अनावरण से आज के बाद इस विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी तथा अन्य लोग भूमिदाता तथा निर्माता को पहचानेंगे तथा इनके संघर्ष को सदैव याद रखेंगे। जिस समय इस विद्यालय का स्थापना हुआ उस समय समाज के विभिन्न आलोचना तथा विषमताओं का सामना इनको करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि किसी के अंदर रचनात्मक करने का इच्छा होता है तो कई लोग इसके विपरीत भी खड़े होते हैं। उन्होंने स्व० शक्तिपद साधु के बारे में बताया कि वो अपने बच्चों की परवाह न करते हुए आपके बच्चों के भविष्य के बारे में सोचा। उन्होंने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से मेरे अथक प्रयास से नाला,मझलाडीह, फतेहपुर आदि विद्यालयों को प्लस टू बनाया गया।आज बीए, बीएससी के लिए काॅलेज विद्यमान है।आईटी की भी स्थापना की गई, 150 छात्र टेक्नीकल स्कूल में पढ़ाई कर रहे है। आधारभूत संरचना विहिन संस्था चलाना मुश्किल है।उन्होंने कहा कि डेढ़ करोड़ की लागत से बाउंड्री निर्माण की गई।
कहा कि स्कुल ऑफ एक्सलेंस हमारे मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सरकार इस शिक्षा व्यवस्था को उन्नत करने के लिए प्रयासरत है। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र छात्राओं के लिए मरांग गोमके स्कॉलरशिप सहित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी। आगे उन्होंने कहा कि स्व० कालू बाउरी तथा स्व० डॉ शक्तिपद साधु के त्याग और तपस्या को कोई कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने समाज के लिए सोचा है आज समाज के लोग उनके प्रतिकृति का स्थापना कर माल्यार्पण कर रहे हैं, आने वाले समय में इनका एक समाज के अंदर इतना सुन्दर मैसेज जाएगा कि लोग इनके विचारों से प्रेरित होकर इन्हीं के पद चिन्ह पर चलने का निर्णय लेंगे और इसी तरह हमलोग ऐसे अच्छे व्यक्तियों के विचार को लेकर समाज को आगे बढ़ा सकते हैं। वहीं प्रखंड 20 सुत्री अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमीनदाता तथा संस्थापक के विचारों पर प्रकाश डाला और कहा कि पहले यहां उच्च विद्यालय नहीं थी, स्व० शक्तिपद साधु के योगदान से उच्च विद्यालय बनी। कहा कि शिक्षा के बिना कुछ संभव नहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश सेवा के लिए आप शिक्षित बने तथा एक कुशल नागरिक बने। इस दौरान नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह विद्यालय पूरे जिले का अग्रणी है। यह कार्यक्रम समाज को अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित करेगा।
यह एक महत्वपूर्ण कदम है ऐसे कार्य के लिए लोगों को सामने आना चाहिए। विदित हो कि समाजसेवी सह प्रतिष्ठित व्यवसाई रंजीत डोकानिया ने अपनी माताश्री इन्द्रमनी डोकानिया तथा उनके बड़े भाई शिक्षाप्रेमी स्व० राजकुमार डोकानिया के स्मृति पर दो बच्चों को गोद लिया गया। उन्होंने 2 वर्ष लिए 11वीं की छात्रा राइमा भट्टाचार्य तथा छात्र नागेंद्र टुडू को प्रतिमाह 1000₹ सहयोग राशि देने का निर्णय लिया। इस कार्य को लेकर विस अध्यक्ष ने बुके देकर उनकी प्रशंसा की और अभिनंदन किया।इस अवसर पर प्राचार्य उत्तम कुमार मंडल, राजेश कुमार,आनंद कुमार मिश्रा,सुबोध घोष, मुक्ति नारायण,मुकेश कुमार, दिलिप रवानी,अभय कुमार झा,परितोष साधु,विरेन्द्र नाथ गोरांई, मो पैतंडी सहित अन्य शिक्षक के अलावे नाला पंचायत के मुखिया अजीत मुर्मू,ग्राम प्रधान राजेश माजी,तपन राउत ,दयामय घोष आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।मालूम हो कि कार्यक्रम में विद्यालय संस्थापक सचिव स्वर्गीय डाॅ शक्तिपद साधु तथा जमीनदाता के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।





