नाला (जामताड़ा) । नाला प्रखंड क्षेत्र के सालुका गांव में मंगलवार को सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।यह कलश यात्रा पंडित सुभाष बनर्जी के सानिध्य में निकाली गई।कलश यात्रा में 108 कुंवारी कन्याओं के साथ बच्चे, बुजुर्ग, महिला व सैकड़ों युवक-युवतियां शामिल हूए।इस अवसर पर दुर्गा मंदिर को भव्य एवं आकर्षक तरीके से सजाया गया।कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से खैरा जोड़िया तक पहुंचा जहाँ पंडित सुभाष बनर्जी के द्वारा विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार कर कलश में जल भरकर 108 कुंवारी कन्याओं द्वारा दुर्गा मंदिर प्रांगण तक लाया गया।कलश यात्रा का दृश्य अत्यंत ही शोभनीय एवं आकर्षक रहा।गाजे बाजे के साथ बच्चे एवं युवक युवतियों द्वारा नाचते थिरकते मंदिर प्रांगण तक यत्था पहुंचा।कलश यात्रा के दौरान अधर्म का नाश हो,सत्य का जय हो,हर हर महादेव,जय माता दी आदि गगनभेदी नारे के साथ आकाश गुंजायमान रहा।कलश यात्रा में मुख्य रूप से कमेटी के सक्रिय सदस्य सदानंद गोरांई,सुभाष मंडल,रोहित गोरांई,हेमन्त पाल,राजू गोरांई,विश्वजीत पाल,नैनी प्रसाद गोरांई,राजकुमार यादव,भरत गोरांई आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


