साहिबगंज।आज बरहेट के भोगनाडीह में मांझी परगना महासम्मेलन का आयोजन होगा।जिसमें सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल होंगे।कार्यक्रम में बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम भी शामिल होंगे।महासम्मेलन में साहिबगंज जिले के अलावा संथाल परगना के कई जिलों से आदिवासी समाज की पारंपरिक व्यवस्था का संचालन करने वाले ग्राम प्रधानों,गुड़ित नायकी सहित आदिवासी समाज के लोग भारी संख्या में पहुंचेंगे।
कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। करीब दस हज़ार लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्राम प्रधान सातः मांझी परगना अध्यक्ष बेटका मुर्मू ने बताया कि जिस आशा और विश्वास से हेमन्त सोरेन को जिताया उसी ने मांझी परगना व्यवस्था को दरकिनार कर दिया। मांझी परगना व्यवस्था पूर्वजों से चली आ रही है। हेमंत सोरेन ने इसे मजबूत करने की दिशा में कोई काम नहीं किया। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने ग्राम प्रधानों को बाइक देने की योजना चलाई थी। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने उस पर रोक लगा दी।


