साहिबगंज। झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर 5 अक्टूबर से सभी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका अपनी 8 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गईं। आंदोलन को लेकर शनिवार को जिला अध्यक्ष शबाना आजमी की अध्यक्षता में सेविकाओं व सहायिकाओं ने समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष शबाना आजमी ने बताया कि संघ पिछले कई सालों से 8 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। 23 सितंबर को रांची में सीएम आवास का घेराव भी हुआ। लेकिन सरकार को फिक्र नहीं है। कहा कि सरकार सेविकाओं व सहायिकाओं से वादा खिलाफी कर रही है। मौके पर सेविका पुष्पा देवी, शबनम आरा, सोनी खातून, सरस्वती देवी, सुमन कुमारी, रीना देवी, रेखा देवी सहित अन्य मौजूद थीं।विभाग से जारी सेवा शर्त नियमावली की अधिसूचना पर आंशिक संसोधन व पूर्व समर्पित आवेदन पर अविलम्ब विचार हो, सहायक अध्यापक के समान आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को मानदेय, वेतनमान के साथ सभी सुविधाओं की स्वीकृति देते हुए वार्षिक मानदेय वृद्धि की जटिलताओं को दूर करने, मानदेय का भुगतान केन्द्राश एवं राज्यांश मद की राशि एक साथ ससमय हो, समय पर भुगतान के लिए चक्रिय कोष की व्यवस्था हो, सेवानिवृति के बाद सेविका को 10 लाख एवं सहायिका को 5 लाख एक मुश्त सेवा निवृति का लाभ भुगतान हो तथा अंतिम मानदेय का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में भुगतान की स्वीकृति, महिला पर्यवेक्षिका के पद पर बहाली में उम्र सीमा और विषय की अनिवार्यता को छांट कर शत प्रतिशत वरीयता एवं कार्यानुभव के आधार पर आंगनबाड़ी सेविका को प्रोन्नति दी जाये। सर्वोच्च न्यायलय के आदेशानुसार सभी समाज कल्याण के संविदा कर्मियों के बीच व्याप्त मानदेय विसंगति को दूर कर आंगनबाड़ी कर्मियों को भी महंगाई एवं यात्रा भत्ता भुगतान की स्वीकृति देने एवं सभी को नियमित कर पूर्ण सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए विद्यालयों के समान विपरीत मौसम में अवकाश की व्यवस्था, विभागीय कार्य सम्पादन हेतू ब्रांडेड कम्पनी का एंड्राइड मोबाईल, टैब रिचार्ज सहित आपूर्ति करने, आंगनबाड़ी केंद्रों का पोषाहर की राशि बाजार दर पर उपलब्ध कराने अथवा पोषाहार विभाग से आपूर्ति कराने की मांग शामिल है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


