जरमुंडी । विधायक बादल पत्रलेख के द्वारा जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत काला डुमरिया से पांडेश्वरनाथ- सुमेश्वरनाथ पीडब्ल्यूडी सड़क के निर्माण कार्य का काला डुमरिया में शिलान्यास किया गया। यह सड़क 4.98 किलोमीटर लंबी और 38.27 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पथ का निर्माण होने से जरमुंडी-सरैयाहाट के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास को लेकर दृढ़संकल्पित हैं। बताया कि इस सड़क के निर्माण से काला डुमरिया, बांसजोरा, दलदली, पिपराडंगाल, खोरीवार, अमरी, रायकिनारी, सरकंडा, श्रीरामपुर, सहित आस-पास के दर्जनों गांवों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। यह सड़क जरमुंडी से सरैयाहाट प्रखंड को सीधे तौर पर जोड़ेगी। इस मौके पर कन्हाई रजक, बीरबल सिंह, गणेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


