काठीकुंड। दुमका -पाकुड़ मुख्य मार्ग अंतर्गत काठीकुण्ड थाना क्षेत्र के नकटी स्थित प्रकाश होटल मे शनिवार की दोपहर में एक अनियंत्रित हाइवा ट्रेलर हाईवा जा घुसा, होटल में काम कर रही एक महिला को कुचल कर ट्रेलर होटल में जा घुसा। वहीं मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक महिला थाना क्षेत्र के दूधिया ग्राम निवासी सुहागिनी किस्कू है। दुर्घटना मे ट्रेलर चालक बिहार के छपरा जिला निवासी चन्दन राय और उपचालक राहुल राय दोनों को चौटे आयी है ड्राईवर और खलासी दोनों का इलाज़ काठीकुंड सीएचसी में चल रहा है। घटना मे उपचालक राहुल ट्रेलर के केबिन मे फसा था, जिसे मौक़े पर मौजूद प्रशासन व ग्रामीणों द्वारा जीo सीo बीo की सहायता से थोड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।वहीं घटना के बाद परिजनों द्वारा मुख्य पथ को जाम कर दिया गया। काठीकुण्ड पुलिस निरीक्षक नंदकिशोर प्रसाद,थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार, एसo आईo के साथ दल बल मौके पर मौजूद रहे, जिनके द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।खबर लिखें जाने तक परिजनों द्वारा मावुआजा व विभिन्न मांगो को लेकर मुख्य पथ को जाम कर रखा गया था । महबता दें की हादसे मे एक महिला की जान गयी, दो घायल हुए वहीं होटल मालिक का लाखो का नुकसान होने की सूचना हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


