अंकुश कुमार
महागामा संवाददाता : दुर्गा पूजा के मौके पर बदतर साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर शनिवार को संताल एक्सप्रेस अखबार में प्रकाशित खबर का व्यापक असर देखने को मिला। जहां उसी दिन महागामा शहरी क्षेत्र सहित पूजा पंडालून के आसपास साफ सफाई को लेकर युद्ध स्तर पर नगर परिषद द्वारा अभियान चलाया गया। मालूम हो कि प्रकाशित खबर पर झारखंड सरकार में कृषि मंत्री सह विधायक दीपिका पांडे सिंह ने संज्ञान लिया और महागामा के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत सुपरवाइजर दिलदार अंसारी के नेतृत्व में साफ़ सफाई कर कार्य कराया गया। जहां मन्दिर जाने वाली सड़क मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है। और गड्ढे को डस्ट से भरने की कार्य की जा रही है। और एसबीआई बैंक के पास कूड़ा बिखरा पड़ा हुआ था जहां पूरे कूड़ा उठाया गया और साफ़ सफाई दुरुस्त हो गया है। पूरे नगर पंचायत महागामा में कूड़ा बिखरा हुआ साफ सफाई हो गया है। एक ओर जहां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कूड़ा बिखरा हुआ था और उसे भी कूड़ा गाड़ी के माध्यम से साफ सफाई हो गया। वहीं सभी वार्ड में झाड़ू लगाने वाले भी झाड़ू लगा रही है। और सुबह ही कूड़ा उठाया जा रहा है । कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार के निर्देश पर दो टीम भी बनाया गया है। और दुर्गा मंदिर के पास कर्मी लगाया है । वार्ड नंबर चार में जंगल भी साफ सफाई कर ली गई है।
क्या कहते हैं सुपरवाइजर
नगर पंचायत सुपरवाइजर दिलदार अंसारी ने बताया कि जहां भी कूड़ा बिखरा रहेगा उसको तुरंत साफ सफाई कर ली जायेगी। नगर प्रबंधक सह नोडल पदाधिकारी रोहित कुमार के निर्देश पर दुर्गा पूजा तक सफाई कर्मचारी में कारी देवी, कुशमा देवी , रोहित कुमार , मुन्ना मेहतर , जितेंद्र कुमार , रघु रविदास। वहीं जमादार में सफाई पर्यवेक्षक सह जमादार मो दिलदार अंसारी , चंदन कुमार, राजकुमार यादव को जिम्मेवारी दी गई है। वहीं नोडल पदाधिकारी मुधरेंद्र कुमार मोजूद रहेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


