गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोतिया ओपी थाना अंतर्गत बक्सरा गांव में पूजा समिति के चुनाव को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट होने की सूचना मिली है। वहीं बताया गया कि ग्रामीण पूर्व की कमेटी को भंग कर नई कमेटी की मांग पर अड़े हैं जबकि पूर्व की कमेटी किसी भी शर्त पर नई कमेटी बनाने की पक्ष में नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार कमेटी की हुई बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पहुंचे और पूर्व की कमेटी का विरोध करने लगे जिससे स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। बताया गया कि इसी क्रम में दोनों गुट में मारपीट की घटना भी घटी वहीं मंदिर में संध्या आरती के समय भी ग्रामीणों द्वारा हंगामा किया गया जिससे आरती का कार्य भी प्रभावित हुआ। मिली सूचना के मुताबिक घटना की सूचना पर जिला मुख्यालय से सदर एसडीपीओ सहित पुलिस बल बक्सरा गांव पहुंचे हैं जहां दोनों पक्षों को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किए जाने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण बताते हैं कि ग्रामीण दुर्गा पूजा समिति में बदलाव की मांग कर रहे हैं जबकि पुरानी कमेटी के पदाधिकारी हटने को तैयार नहीं हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हालांकि पूरे घटनाक्रम में अंचल अधिकारी एवं मोतिया ओपी थाना प्रभारी के अलावा पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

