गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने शनिवार को प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में करोड़ो रुपए की लागत से बनने वाले सड़क, भवन आदि कई योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुर से मुर्गबानी मुख्य पथ तक करीब 109 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण, ग्राम पूर्णाडीह ठाकुरटोला शिवमंदिर घेराबंदी, ग्राम धेनुकट्टा मुस्लिम टोला में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम घाँघराबांध जोजो टोला में पीसीसी पथ निर्माण, ग्राम घाँघराबांध माझी टोला में माझी थान का निर्माण, ग्राम बाघमुण्डा में पीसीसी पथ निर्माण, ग्राम बेलतुपप्पा में दुर्गा मंदिर के पास चबूतरा व सीढ़ी निर्माण, ग्राम चोरबाद हरिजन टोला में पीसीसी पथ निर्माण, ग्राम चोरबाद मोड़ से गोविंदपुर तक सड़क निर्माण, लगभग 42 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम जीतपुर ग्राम के बंगाली टोला में सभा भवन का निर्माण, मुस्लिम टोला में शौचालय निर्माण, कैरासोल ग्राम के पंडित टोला में सभा भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


