गोड्डा : खेलो झारखंड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में गोड्डा के खिलाड़ियों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 मेडल प्राप्त किया है। अंडर 14 बालक वर्ग में 25 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग में आसिफ इकबाल ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराया। अंडर 17 बालिका वर्ग में राखी कुमारी और अंडर 19 बालिका वर्ग में जूली कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कोच अभिमन्यु कुमार और अजीजुलाह ने संतोष जताया। मैनेजर धर्मेंद्र साह ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी व्यक्त की है। ज्ञात हो की आसिफ इकबाल को झारखंड सरकार द्वारा एस जी एफ आई प्रतियोगिता में कांस्य पदक करने पर नकद पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर डीईओ मिथिला टुडू ने खुशी जाहिर की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


