महागामा : डीएवी स्कूल ऊर्जानगर में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर बच्चों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की रंगमंचीय प्रस्तुति दी। इस दौरान नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक के बाल कलाकारों ने मां दुर्गा के नौ रूपों की जीवंत झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मां दुर्गा, शेर और राक्षस का रूप धारण किया। इस दौरान रावण वध का दृश्य देख उपस्थित दर्शक हतप्रभ रह गये। लिली कुसुम, मधु माला कुमारी, नीतू कुमारी, विनीता दास आदि शिक्षिकाओं के कुशल निर्देशन में विद्यालय के बाल कलाकारों की अभिनय कला निखर कर सामने आयी। कार्यक्रम में अपने अभिनय कला से सभी का दिल जीतने वाले बाल कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्राचार्य एसके श्रीवास्तव ने कहा कि अधर्म पर धर्म का विजय सुनिश्चित करना शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा के ही वश में है। मां दुर्गा सभी के जीवन में खुशहाली लाये और भारत को मजबूत राष्ट्र बनाए, कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार नारी शक्ति के सम्मान की सीख देता है। वहीं दर्शकों ने तालियां बजा कर बच्चों का हौसला बढ़ाया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


