जरमुंडी । विधायक बादल पत्रलेख ने जरमुंडी प्रखंड के बनवारा से कुंडवे भाया बरगो पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। पांच करोड़ 2 लाख 9 हजार 46 रुपए की लागत से 6.675 किमी पथ का का निर्माण होगा। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि यह सड़क प्रखंड क्षेत्र के गांव कुंडवे, डूबा, निसुंदरिया, खेराबांध, तरगच्छा, भानगड़िया, बरगो, मधुबन, कररीहा, कुसुमडीह, आमगाछी, कटेंजा, बांधडीह गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ेगी। इस सड़क से बनवारा, कुशमाहा चिकनियां और गरडाअमराकुंडा समेत अन्य पंचायतों के लोग भी लाभान्वित होंगे। मौके पर देवव्रत मंडल, ग्राम प्रधान केशव कुमार मंडल,जंगलपुर के प्रधान छवि मांझी, दसरथ मांझी, मताल मरांडी, छिटका मरांडी, अमर मंडल, मंटू राव, सोखण लायक, शिव शंकर दरवे, हीरामन मंडल, श्रीकांत मंडल, गोपीचंद मांझी, अमृता मांझी, तरगच्छा के प्रधान रावण मांझी, मधुबन के प्रधान नेवाणी मांझी, पीतांबर मांझी, जयप्रकाश मंडल, रघुनंदन मंडल, सहित विभागीय पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।






