रानीश्वर | अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधान माझी संगठन का बैठक हुई। चुड़का मरांडी के अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन ग्राम प्रधान कृष्ण चंद्र घोष ने किया| बैठक में जमीन का लगान वसूली पूर्व की तरह ग्राम प्रधानों के माध्यम से पुनर्बहाल कराने की मांग की गई। गौरतलब है कि झारखंड राज्य गठन के बाद यहां राज्य सरकार के द्वारा ग्राम प्रधान एवं परंपरागत सशासन के नायके, गुड़ीत, पारानिक, जगमाझी को सम्मानित भत्ता चालू किया है। दूसरी ओर मंत्रिमंडल के बिना निर्णय के तत्कालीन मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने एक प्रशासनिक आदेश निर्गत कर जमीन का ऑनलाइन लगान वसूली शुरू कराया हैं। जिसके कारण प्रधानों को एसपीटी एक्ट के तहत मिलनेवाले लाभ से वंचित कर दिया गया हैं| बैठक में कुंवर हंसदा, कल्याणी मुर्मू, पाता मुनी मुर्मू, प्रधान हेम्ब्रम, रामप्रसाद दत्त, रुषो राम बास्की, निवुलाल मुर्मू आदि मौजूद थे|






