दुमका। हिंदुओं के महापर्व दुर्गा पूजा को देखते हुए सिविल सोसायटी,दुमका ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद ,दुमका एवम कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल,दुमका ज्ञापन देकर दुमका शहरी क्षेत्र और शहर से सटे आसपास के क्षेत्र में सड़क पर जो गड्ढे बन गए हैं उसे अविलम गड्ढे को भरकर मरम्मत कराने की अपील की।
सिविल सोसाइटी ने फूलों – झानो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के चरमराई व्यवस्था को लेकर अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
दुमका। सिविल सोसायटी दुमका के प्रतिनिधि मंडल द्वारा फूलों – झानो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के अधीक्षक डॉo अजय कुमार चौधरी को अस्पताल की चरमराई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा।
उक्त प्रतिनिधि मंडल में सिविल सोसायटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,उपाध्यक्ष प्रेम केशरी,सचिव संदीप कुमार जय बमबम,कार्यकारण सदस्य अधिवक्ता संजीव कुमार दास,रामाकांत साह शामिल थे। अधीक्षक श्री चौधरी ने ज्ञापन को लेकर सिविल सोसायटी दुमका के सदस्यों के साथ लगभग एक घंटा विंदुवार चर्चा करते हुए आस्वस्त किया कि अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।



