देवघर संताल एक्सप्रेस:- शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) देवघर ने अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी से नवरात्रि महोत्सव के दौरान डांडिया आयोजन में अश्लीलता और फूहड़ता पर अंकुश लगाने के लिए मांग की है।
भाजयुमो देवघर ने अपनी मांग में कहा है कि :
– प्रतिभागियों की पहचान: सभी प्रतिभागियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया जाए।
– धार्मिक अनुष्ठान: आयोजन स्थल पर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार माता की आरती और प्रसाद वितरण किया जाए।
– अनुचित तत्वों पर प्रतिबंध: गैर सनातनियों, नशेड़ियों, और असामाजिक तत्वों का प्रवेश निषेध हो।
– शुद्ध संगीत: केवल माँ भगवती के भक्ति गीत बजाए जाएं।
– समय सीमा: सभी डांडिया आयोजन रात ९ बजे तक समाप्त हों।
– गैर सनातनियों द्वारा आयोजन पर प्रतिबंध: गैर सनातनियों द्वारा आयोजित डांडिया पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हों।
– सुरक्षा व्यवस्था: आयोजनकर्ता द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए।
भाजयुमो देवघर के मनोज मिश्रा, प्रभाकर शांडिल्य, अभय सिंह, सौरभ पाठक, राहुल पाठक, देवाशीष कुमार, और लखन मंडल ने इस मांग पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।


