देवघर संताल एक्सप्रेस:-अग्रवाल समाज देवघर की ओर से आदर्श कॉलोनी,रामपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक रामेश्वर मोदी ने की। अध्यक्ष रामेश्वर मोदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। अपने सम्बोधन में सेवानिवृत शिक्षक कपिल देव अग्रवाल द्वारा अग्रसेन महाराज की संक्षिप्त जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम सभी महाराज अग्रसेन जी के वंशज हैं। अग्रसेन, भगवान रामचंद्र के 35 वें पीढ़ी के वंशज थे। अधिवक्ता अशोक अग्रवाल द्वारा विस्तार से लोगों को संदेश देते हुए समाज के लोगों को उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। समाज के अन्य लोगों ने अपने बहुमूल्य सुझाव सबके सामने रखा। अंत में बीरेन्द्र अग्रवाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए सबों से सहयोग करने की अपील के साथ धन्यवाद ज्ञापित कर सभा का समापन किया। नीलाभ अग्रवाल द्वारा सुचारू रूप से मंच का संचालन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों में सिकन्दर अग्रवाल, चन्द अग्रवाल, अखिलेश्वर अग्रवाल, रघुवीर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल
राजकिशोर भारती, श्याम सुन्दर अग्रवाल, संजय अग्रवाल,
नीलमणि अग्रवाल, रंजीत अग्रवाल, सुरेश मोदी, सुनिल अग्रवाल सहित दर्ज़नो अग्रवाल बंधु उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


