देवघर। झारखण्ड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ की वर्चुवल बैठक विक्रांत ज्योति केंद्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सुशील कुमार पाण्डेय, केंद्रीय संयुक्त सचिव महासंघ ने किया। बैठक में चर्चा हुई की
झारखंड सरकार द्वारा 20 अक्टूबर 2019 को विधानसभा चुनाव पूर्व किये गए संविदा संवाद के मंच से राज्य के तमाम कामगारों,संविदा,अनुबंध,दैनिक पारिश्रमिक,अस्थायी,आउट सोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियों के स्थायीकरण,ग्रेड पे भुगतान, समायोजन,समान काम समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा एवं स्थायी कर्मियों के समान देय अवकाश के वादे से मुकरने,वादाखिलाफ़ी के खिलाफ अब कोई समय नहीं देते हुए उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
आंदोलन 05 अक्टूबर को राज्य के जिला मुख्यालयों में विशाल मशाल जुलुस के साथ आंदोलन का आगाज करने और 08 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान से रैली की शक्ल में मुख्यमंत्री आवास तक रोषपूर्ण प्रदर्शन करने का निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया। जिसमें विभिन्न संघो के लगभग 6 लाख कर्मचारी शामिल होंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

