कहा सभी हिंदू सनातनी भाइयों को एक मंच में आने की जरूरत : आनंद
संथाल एक्सप्रेस
बरहरवा:- विहिप, बजरंग दल के बैनर तले शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को बरहरवा में दुर्गावाहिनी पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विहिप, बजरंग दल के जिला मंत्री गोपाल चंद्र शाह उर्फ गोपी, मातृशक्ति बाल संस्कार केंद्रीय प्रांतीय प्रमुख शशि शर्मा व दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका सुष्मिता कुमारी शामिल हुई। सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन छाताडंगाल मैदान दुर्गा मंदिर समिप स्थित हनुमान मंदिर में परमानंद बाबा के द्वारा शस्त्र पूजन कर किया गया। तत्पश्चात विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति के सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भीड़ ने जयकारा वीर बजरंगी, हर-हर महादेव, जय मां दुर्गे, जय श्री राम, मातृशक्ति जिंदाबाद, हिंदू राष्ट्र जिंदाबाद आदि के गर्मजोशी के साथ जयकारे लगाए। वहीं शस्त्र पुजन उपरांत हनुमान मंदिर प्रांगण से शस्त्र प्रदर्शन कार्यक्रम निकाला गया, जो कि हनुमान मंदिर से चलकर स्टेशन चौक पहुंचा जहां आदित मेडिकल के प्रोपराइटर सह समाजिक कार्यकर्ता सुमन कुमार के द्वारा कार्यक्रम में शामिल समस्त मातृशक्ति , दुर्गावाहिनी एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच ओआरएस एवं लिची जुस का वितरण किया गया। पुनः पथ संचलन स्टेशन चौक से हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंच संगोष्ठी कार्यक्रम के पश्चात हनुमान मंदिर कमिटी द्वारा प्रसाद रूपी फलाहार वितरण कर पथ संचलन कार्यक्रम का समापन हुआ। विहिप, बजरंग दल जिला मंत्री गोपीजी ने कहा प्रत्येक वर्ष दुर्गापूजा के आरंभ होते ही प्रथम पूजा से अष्टमी पूजा के बीच दुर्गा वाहिनी पथ संचलन का कार्यक्रम तय की जाती है, इस निहित शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन बरहरवा में दुर्गा वाहिनी पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया। मातृशक्ति बाल संस्कार केंद्रीय प्रांतीय प्रमुख शशि शर्मा ने कहा हिंदू राष्ट्र के लिए, हिंदू सनातनी के हाथों को मजबूती प्रदान के लिए अब देश की महिला भी पीछे नहीं है। देश के कोने-कोने में विभिन्न हिंदू संगठन के माध्यम से दुर्गा वाहिनी,मातृशक्ति के रूप में महिलाएं व बहन भी राष्ट्रीय हीत पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने समस्त हिंदू महिलाओं, बहनों को दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति जैसे संगठनों से जुड़ने का आवाहन किया। वहीं बजरंग दल संयोजक सह जिला प्रचार प्रसार प्रमुख आनंद भगत ने कहा सभी हिंदू सनातनी को एक मंच में आने की जरूरत है। उन्होंने कहा यह तो एक छोटी सी झांकी थी , आगे आप हिंदू सनातनियों का सहयोग मिला तो बरहरवा में हजारों की संख्या में आगामी कार्यक्रम का आगाज फुकेंगे। मौके पर मातृशक्ति जिला प्रमुख संतोषी देवी, प्रिया कुमारी, जूली आर्य , रीता पासवान, निर्जला आर्य, बजरंग दल संयोजक आनंद भगत, जिला मंत्री गोपाल चंद्र शाह, विहिप जिला समन्वयक शत्रुघ्न पोद्दार, बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख कमल सिंह, समाजिक कार्यकर्ता सुमन कुमार, अजित साहा, शंकर, राजेश चौबे, संजीत साव, डोलन घोष, रामप्रवेश सिंह, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार आजाद, पूर्व प्रधानाचार्य बोलाय पंडित, ललन कुमार ,कैलाश रविदास सहित सैकड़ों मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता एवं हनुमान मंदिर कमिटी के लोग मौजूद थें।


