– पूजा पंडालों की सफाई के लिए कर्मियों की बनाई गई टीम
संजीव
गोड्डा: नवरात्रा प्रारंभ हो गया है। मुख्यालय सहित पूरे जिले में दुर्गा पूजा को लेकर भक्ति एवं उल्लास पूर्ण माहौल का वातावरण है। लोग अपने-अपने तरीके से दुर्गा पूजा मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं जिला मुख्यालय स्थित शहरी क्षेत्र में पांच-पांच पूजा समितियां द्वारा पंडाल निर्माण कर मूर्ति स्थापित की जाती है। शहरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा की धूम शुरू हो गई है। इसी बीच शहरी क्षेत्र में खासकर पूजा पंडाल के इर्द-गिर्द साफ सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था को लेकर नगर परिषद ने भी कमर कस ली है। पूजा पंडाल के आसपास पिछले दो दिनों से लगातार सफाई कार्य कराई जा रहे हैं। वहीं खराब पड़े हुए स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसके अलावा में मेन रूट पर भी सफाई एवं लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए नगर परिषद के कर्मीयों के साथ-साथ की निवर्तमान पार्षद भी सफाई कार्यो को लेकर गंभीर हैं। अपने-अपने वार्डों में लोगों की समस्याओं एवं सफाई को लेकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
बनाई गई है सफाई कर्मियों की टीम
शहरी क्षेत्र में पांच दुर्गा पूजा समितियां द्वारा पंडाल निर्माण कर मूर्ति स्थापित की जाती है। जहां मेले का भी आयोजन होता है। इन पांचो पूजा पंडाल स्थलों पर साफ सफाई को लेकर नगर परिषद द्वारा सफाई कर्मियों की टीम बनाई गई है। जो पूजा समिति के सदस्यों से संपर्क बनाकर सफाई कार्य को बेहतर ढंग से अंजाम देंगे। नगर परिषद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए रौतारा दुर्गा मंदिर परिसर के लिए सफाई कर्मियों में बबलू मोहाली एवं रंजन मलिक तथा शिवपुर दुर्गा पूजा पंडाल के लिए लाखों देवी एवं विनोद मोहली शामिल किए गए हैं। इसके लिए पर्यवेक्षक अविनाश कुमार सफाई मेट को बनाया गया है। वही गोढ़ी दुर्गा पूजा पंडाल के लिए सन्नी मेहतर एवं अशोक मेहतर को सफाई कर्मी जबकि पर्यवेक्षक के रूप में सोमेश्वर मेहतर को बनाया गया है। वहीं बड़ी दुर्गा पूजा पंडाल बाबू पाड़ा के लिए बिट्टू हरि एवं नीरज मेहतर को सफाई करने एवं दीपक कुमार को पर्यवेक्षक के रूप में रखा गया है। जबकि सरकंडा दुर्गा पूजा पंडाल के लिए मिथुन मेहतर एवं मिट्ठू हाडी को सफाई कर्मी तथा सुमन कुमार को स्वच्छता पर्यवेक्षक के रूप में रखा गया है। सभी के नोडल पदाधिकारी नगर परिषद के नगर प्रबंधक को बनाया गया है। यह टीम निर्धारित पूजा पंडाल के साफ सफाई के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेवार होंगे।
क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी
गोड्डा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर शहरी क्षेत्र में सफाई कार्य को युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। मुख्य पूजा पंडाल के इर्द-गिर्द साफ सफाई को लेकर टीम बनाई गई है। जबकि मुख्य मार्ग को भी साफ सफाई करने के लिए कर्मियों को निर्देशित किया गया है। वहीं शहरी क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था को लेकर चिन्हित किए जगह पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रहे हैं। जबकि खराब पड़े लाइट को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्थल पर जारी है। पूजा तक यह सफाई कार्य लगातार 3 शिफ्टों में कराया जाएगा। ताकि शहरी क्षेत्र में साफ सफाई का कार्य बेहतर ढंग से बना रहे।
आशीष कुमार,
कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, गोड्डा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


