अंकुश
महगामा । नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे कूड़ा बिखरा पड़ा हुआ था । जहां दुर्गा पूजा चल रहा है और श्रद्धालु मंदिर पूजा करने जाते हैं जहां नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे फुटपाथ पर कूड़े का अंबार पड़ा हुआ। महागामा नगर पंचायत ने दावा कर रहें हैं कि नगर पंचायत क्षेत्र में साफ़ सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो गाया लेकिन नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर छः और सड़क किनारे कूड़ा बिखरा पड़ा है। पिछले तीन दिनों से महागामा के मुख्य सड़क के पास एसबीआई बैंक के पास कूड़े दान के उपर बोरा पड़ा हुआ है । वहीं बीते दिनों महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी ने निरीक्षण कर नगर पंचायत के सुपरवाइजर दिलदार अंसारी को निर्देश दिया गया था कि जितना भी मन्दिर के सड़क मार्ग पर गड्ढे को डस्ट से भरने को कहा गया था। लेकिन अब तक नहीं भराया गया है। और दुर्गा मंदिर के आस पास पूजा शुरु होने तक बेल्चिंग पाउडर का छिड़काव नहीं किया गया । जहां एक ओर पूजा शुरु होने के बाद जंगल का साफ सफाई किया गया । जहां महिला श्रद्धालु दुर्गा मंदिर पूजा करने सुबह जाती हैं और नगर पंचायत क्षेत्र में आठ बजे के बाद कूड़ा उठाया जाता है। उसी कूड़ा से महिला गुजरती हैं। वहीं समाजसेवी अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि महागामा नगर पंचायत में साफ सफाई पर किसी भी पदाधिकारी की नही है नजर। महागामा में पिछले 1 सप्ताह से साफ सफाई न के बराबर हो रही है जबकि नगर पंचायत को महागामा नगर पंचायत की जनता समय पर नगर को टैक्स देती है और सफाई का कोई ध्यान नगर पंचायत के पदाधिकारी नही दे रहे हैं। मेरे पास दर्जनों कॉल आ रहे हैं कि दुर्गा पूजा है मेन रोड में कचड़ा का अंबार लगा हुआ है और साफ सफाई नही हो रही है और गली मोहल्ले में तो झाड़ू तक नहीं पड़ता है ऐसे में जनता में काफी आक्रोश है नगर पंचायत के पदाधिकारी के ऊपर। अगर पूजा समाप्त होने के पहले पूरी सफाई नही होता है तो मैं नगर पंचायत के खिलाफ धरने पर बैठूंगा। जबकि आने वाले समय में दीपावली और छठ पर्व भी है।
क्या कहते हैं पदाधिकारी
इस मामले को लेकर महागामा नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार से दूरभाष पर बात हुईं। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी को दो टीम लगाया जायेगा जहां एक टीम सुबह और एक टीम रात को कार्य करेगी। बताया कि ब्लीचिंग पाउडर की छिड़काव कराई जाएगी जहां-जहां पूरे कूड़े का अंबार पड़ा हुआ है सभी को सफाई कर ली जाएगी और सुबह महिला श्रद्धालु पूजा करने के लिए मंदिर जाती है। उससे पहले ही एक टीम रात में काम करने वाली पूरे महागामा नगर पंचायत की साफ सफाई कर ली जाएगी। एक दिन में पूरे महागामा नगर पंचायत की साफ सफाई हो जाएगी। जहां जहां सड़क के पास गड्ढे हैं उसको मिट्टी व डस्ट से भारी जाएगी। पूरे नगर पंचायत का निरीक्षण कर लिया है जहां साफ़ सफाई के लिए पूरे नगर पंचायत की टीम लगी हुई है।
आशीष कुमार,
कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत क्षेत्र, महागामा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


