संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। जिले के पाकुडिया प्रखंड के लागडुम पंचायत में 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले 207 उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिसका आयोजन झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा किया गया। मौके पर महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने बिजली बिल के उपभोक्ता के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस दौरान मीटर में खराबी, बिल में गड़बड़ी, मीटर चेंज, नाम ट्रांसफर आदि समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया।विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिजली बिल माफी योजना की शुरुआत की है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। इस योजना से राज्य के लाखों गरीब परिवारों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, 200 युनिट मुफ्त बिजली, कृषि लोन माफी योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पेट्रोल सब्सिडी योजना इत्यादि ताकि हमारे झारखंड के गरीब, वंचित लोग इन सब योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर में सुधार ला रहे हैं। प्रत्येक पंचायत में शिविर का आयोजन भी करवा रही है। सरकार का उद्देश्य घर-घर तक लाभ पहुंचाना तथा योजनाओं से आच्छादित करना है।मौके पर पंचायत की मुखिया आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


