काबुल । अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने शादी कर ली है। धूमधाम से हुई इस शादी में कई क्रिकेटर और अफगान बोर्ड के सीईओ नसीब खान और अधिकारी भी शामिल हुए। वहीं कई खिलाड़ियों ने राशिद को सोशल मीडिया के जरिये बधाई दी है।
राशिद ने 18 अक्टूबर 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय मैच खेला था। पहले मैच में राशिद ने 10 ओवर डालते हुए कुल 20 रन दिए थे और 1 विकेट भी अपने नाम किया था। वह आईपीएल में में भी खेलते हैं और लीग के सबसे सफल गेंदबाज में से एक हैं। राशिद अफगानिस्तान की कप्तानी करनेवाले सबसे कम उम्र के कप्तान हैं। राशिद ने अब तक अफगानिस्तान के लिए कुल 5 टेस्ट, 105 एकदिवसीय और 93 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 34, 190 और 152 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही राशिद ने 106, 1322 और 460 रन भी बनाए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


