संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़।गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शर्मा पाकुड़ पहुंचने ।जहाँ महेशपुर प्रखंड के गायबथान गांव पहुंचकर वहां के आदिवासी परिवार और पाकुड़ में केकेएम कॉलेज के कल्याण छात्रावास के छात्रों से मिलने के पश्चात परिसदन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि पाकुड़ पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि उनका गोपीनाथपुर जाना सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक नहीं होगा , और अनुमति नहीं दी गई। कहा की मैं गाय बथान के लोगों से मिला तो बताया गया की वहा घुसपैठी लोग हमारे आदिवासी माता-पिता के साथ किस तरह अत्याचार कर रहे हैं। साथ ही कहा कि पाकुड़ में आदिवासीयों की जमीन को घुसपैठी लोग कब्जा कर उनपर अत्याचार कर रहे है। आदिवासी छात्रों पर नक्सली जैसी धारा लगाकर उनके साथ मारपीट की जा रही है।
ये सब मामले को इस प्रदेश के सीएम को देखना चाहिए , एक आदिवासी मुख्यमंत्री झारखंड में है और आदिवासियों के लिए एस पी टी एक्ट बना हुआ है फिर भी उनकी जमीन पर दूसरे लोग कब्जा कर रहे है। उनके पास कोर्ट का फेवर में आर्डर है, बावजूद प्रशासन आदिवासियों को उनकी जमीन पर उन्हें हक नहीं दिला पा रहा है। आदिवासी छात्रों के साथ पुलिस मारपीट करती है और उन पर नक्सली जैसी धाराओं में केस करती है। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं उनसे पूछता हूं कि क्या यहां के आदिवासी परिवार अपने जमीन सुरक्षित तरीके से रह नही सकते, उन्हें यह हक नहीं है। क्या यहां के आदिवासी युवाओं को शिक्षा हासिल करने का अधिकार नहीं है। अगर यह लोग यहां शिक्षा हासिल नहीं करेंगे तो कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैने गोपीनाथपुर और तारानगर के लोगों से भी मुलाकात की, उनकी बातों को सुना और वह आज भी इन दोनों गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं। तारानगर के करीब 50 परिवार आज भी बाहर रह रहे हैं,।पाकुड़ में एक षड्यंत्र रचा जा रहा है ।यहां के डेमोग्राफी को बदला जा रहा है। पूरी रणनीति के तहत घुसपैठी यहां की अस्मिता को समाप्त करने की दिशा में लगे हुए हैं।पाकुड़ की पूरी घटना और पूरी बातों को कल राज्यपाल से मिलकर उन्हें अवगत कराऊंगा और इस मामले में देश के गृहमंत्री अमित शाह को पूरी यहां की हालात से उन्हें भी अवगत कराऊंगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश , लुईस मरांडी, जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ,दुर्गा मरांडी, बाबूधन मुर्मू दानियल किस्कु ,हिसाबी रॉयमौजूद थे ।


